सिरसा में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा लोगों से लाखों रुपये की ठगी

सिरसा में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा लोगों से लाखों रुपये की ठगी

सिरसा जिले में साइबर ठग शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रातों-रात मोटा मुनाफा कमाने की चाहत रखने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने 04 अक्टूबर को इस संबंध में चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर भारी पड़ सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठग लोगों को व्हाट्सएप कॉल, मोबाइल कॉल, टेलीग्राम चैनल और अनजान लिंक के जरिए शेयर ट्रेडिंग में कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दे रहे हैं। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर या लिंक पर क्लिक करवाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।

  • सिरसा में एसपी दीपक सहारण ने 04 अक्टूबर को साइबर अपराध से बचाव को लेकर एडवाजरी जारी की।
  • साइबर ठग व्हाट्सएप कॉल, मोबाइल कॉल, टेलीग्राम चैनल और अनजान लिंक के जरिए ठगी कर रहे हैं।
  • फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर और लिंक पर क्लिक करवाकर लाखों रुपये की ठगी हो रही है।
  • केवाईसी अपडेट, बिजली कनेक्शन काटने, लॉटरी या फ्री ऑफर के नाम पर आए संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें।
  • रुपए प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन या पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती।

साइबर ठगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

पुलिस अधीक्षक ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह के लालच में आकर अपनी बैंकिंग अथवा लेन-देन संबंधी जानकारी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी थर्ड पार्टी एंड्रायड एप का इस्तेमाल करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। लोगों को केवल विश्वसनीय वेरिफाइड एप तथा सर्विस प्रोवाइडर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

संदिग्ध मैसेज और अनजान लिंक से सतर्क रहें

केवाईसी अपडेट, बिजली कनेक्शन काटने, लॉटरी या फ्री ऑफर के नाम पर आए संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। मैसेज में दिए नंबर पर कॉल करने की बजाय संबंधित बैंक या विभाग के कार्यालय से सीधे संपर्क करें। रुपए प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन या पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती है।

Share:

Comments

Leave a comment