पूजा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का आईपीओ 23 सितंबर 2026 को खुला, जानिए प्राइस बैंड और अन्य जरूरी डिटेल्स

पूजा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड कंपनी ने अपने Initial Public Offering यानी आईपीओ की शुरुआत की घोषणा की है। यह इश्यू बुधवार, 23 सितंबर 2026 को खुला है और शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी के इक्विटी शेयर्स को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म एनएसई इमर्ज पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।
यह कंपनी रेफ्रिजरेटेड ट्रकों के माध्यम से खराब होने वाली और तापमान के प्रति संवेदनशील वस्तुओं के परिवहन का काम करती है। वीएमपीएल नई दिल्ली के अनुसार, इस आईपीओ का कुल साइज अपर प्राइस बैंड पर ₹44.23 करोड़ तक है।
- इश्यू खुलने की तारीख: बुधवार, 23 सितंबर 2026
- इश्यू बंद होने की तारीख: शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
- प्राइस बैंड: ₹109 से ₹115 प्रति इक्विटी शेयर
- फेस वैल्यू: ₹10 प्रति इक्विटी शेयर
- न्यूनतम बिट लॉट: 1200 इक्विटी शेयर्स (2 लॉट)
आईपीओ की मुख्य डिटेल्स और शेयर आवंटन
इस आईपीओ का इश्यू टाइप फ्रेश इश्यू है। कुल इश्यू साइज 38,46,000 इक्विटी शेयर्स तक का है। अपर प्राइस बैंड पर इस इश्यू का साइज ₹44.23 करोड़ है।
शेयरों का आवंटन विभिन्न श्रेणियों के लिए तय किया गया है।
- कुल इश्यू: 38,46,000 इक्विटी शेयर्स तक
- मार्केट मेकर रिजर्वेशन: 1,98,000 इक्विटी शेयर्स तक
- एंकर निवेशक हिस्सा: 10,62,000 इक्विटी शेयर्स तक
- नेट क्यूआईबी: 7,14,000 इक्विटी शेयर्स तक
- गैर-संस्थागत निवेशक: 5,40,000 इक्विटी शेयर्स से कम नहीं
- व्यक्तिगत निवेशक: 12,60,000 इक्विटी शेयर्स से कम नहीं
आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग
आईपीओ से मिलने वाले नेट प्रोसीड्स का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। वाहनों की खरीद पर ₹3,397.39 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग होगा।
आईपीओ की मुख्य टाइमलाइन
इस आईपीओ से जुड़े महत्वपूर्ण दिन और तारीखें इस प्रकार हैं।
- एंकर इन्वेस्टर बिडिंग की तारीख: मंगलवार, 22 सितंबर 2026
- इश्यू खुलने की तारीख: बुधवार, 23 सितंबर 2026
- इश्यू बंद होने की तारीख: शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
इश्यू से जुड़े मध्यस्थ और प्रबंधन
इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। इश्यू का रजिस्ट्रार माशिटला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है। मार्केट मेकर की भूमिका शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड निभा रही है।
पूजा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक खन्ना ने कहा कि हमने अपने बिजनेस को तापमान-नियंत्रित लॉजिस्टिक्स और perishable सामानों के विश्वसनीय परिवहन के आस-पास बनाया है। आईपीओ के जरिए हमारे स्वामित्व वाले बेड़े का प्रस्तावित विस्तार हमें वाहनों की उपलब्धता बढ़ाने और परिचालन नियंत्रण को मजबूत करने में सक्षम बनाएगा।
पूजा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के बारे में
वर्ष 2011 में स्थापित पूजा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड रेफ्रिजरेटेड ट्रकों के माध्यम से भारत भर में खराब होने वाले सामानों के परिवहन के लिए तापमान-नियंत्रित लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करती है। 31 मार्च 2026 तक, कंपनी के इन-हाउस बेड़े में तापमान-संवेदनशील सामानों के परिवहन के लिए समर्पित 424 जीपीएस-सक्षम वाहन शामिल थे। कंपनी कन्फेक्शनरी, डेयरी और डेयरी उत्पाद, त्वरित-सेवा रेस्तरां और ई-कॉमर्स क्षेत्र में काम करने वाले ग्राहकों को सेवाएं देती है।