भारत का विदेशी व्यापार: अगस्त 2026 में निर्यात 25.41% बढ़ा

भारत का विदेशी व्यापार: अगस्त 2026 में निर्यात 25.41% बढ़ा

अप्रैल-अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात लगभग 399.27 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-अगस्त 2025-26 में यह 345.55 अरब अमेरिकी डॉलर था, निर्यात में अनुमानित 15.55% की वृद्धि

नई दिल्ली/16 सितंबर 2026 /जनता आवाज़ न्यूज रिसोर्स

  • अगस्त 2026 में भारत का कुल निर्यात(वस्तु एवं सेवाएं मिलाकर) अनुमानित रूप से 82.68 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अगस्त 2025 की तुलना में 25.41% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अगस्त 2026 में कुल आयात(वस्तु एवं सेवाएं मिलाकर) अनुमानित रूप से 92.09 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अगस्त 2025 की तुलना में 18.75% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: अगस्त 2026 के दौरान व्यापार

अगस्त 2026 (बिलियन अमेरिकी डॉलर) अगस्त 2025 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
वस्तु व्यापार निर्यात 43.81 34.74
आयात 70.67 61.96
सेवाएं निर्यात 38.87 31.19
आयात 21.42 15.59
कुल व्यापार (वस्तु+ सेवाएं) * निर्यात 82.68 65.93
आयात 92.09 77.55
व्यापार बैलेंस -9.41 -11.62

नोट: आरबीआई द्वारा सेवा क्षेत्र के लिए जारी नवीनतम आंकड़े जुलाई 2026 के हैं। अगस्त 2026 के आँकड़े अनुमानित हैं। (ii) अप्रैल–अगस्त 2025-26 और अप्रैल–जून 2026-27 के आंकड़ों को तिमाही भुगतान संतुलन के आंकड़ों के आधार पर आनुपातिक रूप से संशोधित किया गया है।

चित्र 1: अगस्त 2026 के दौरान कुल व्यापार*

  • अप्रैल–अगस्त 2026-27* के दौरान भारत का कुल निर्यात अनुमानित रूप से 399.27 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 15.55% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। कुल आयात 459.65 अरब अमेरिकी डॉलर अनुमानित किया गया, जो 18.01% की वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 2: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान व्यापार*

अप्रैल–अगस्त 2026-27 (बिलियन अमेरिकी डॉलर) अप्रैल–अगस्त 2025-27 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
वस्तु व्यापार निर्यात 215.91 183.21
आयात 363.00 307.09
सेवाएं* निर्यात 183.36 162.34
आयात 96.65 82.40
कुल व्यापार (वस्तु+ सेवाएं)* निर्यात 399.27 345.55
आयात 459.65 389.49
व्यापार बैलेंस -60.38 -43.94

 

चित्र 2: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान कुल व्यापार

वस्तु व्यापार

  • अगस्त 2026 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 43.81 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 34.74 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अगस्त 2026 के दौरान वस्तुओं का आयात 70.67 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 61.96 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 3: अगस्त 2026 के दौरान वस्तु व्यापार

  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 215.91 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 183.21 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तुओं का आयात 363.00 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 307.09 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तु व्यापार घाटा 147.09 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 123.88 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 4: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तु व्यापार

  • अगस्त 2026 में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 34.68 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 28.26 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अगस्त 2026 में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण(सोना, चांदी एवं कीमती धातुएं) आयात 49.22 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 41.39 अरब अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 3: अगस्त 2026 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

अगस्त 2026 (बिलियन अमेरिकी डॉलर) अगस्त 2025 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
गैर-पेट्रोलियम निर्यात 37.00 30.57
गैर-पेट्रोलियम आयात 53.98 48.69
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 34.68 28.26
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात 49.22 41.39

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चाँदी एवं मोती, कीमती एवं अर्द्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

चित्र 5: अगस्त 2026 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 168.69 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 में यह 146.52 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण (सोना, चाँदी एवं कीमती धातुएँ) आयात 241.24 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 में यह 202.34 अरब अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 4: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

अप्रैल–अगस्त 2026-27 (बिलियन अमेरिकी डॉलर) अप्रैल–अगस्त 2025-26 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
गैर-पेट्रोलियम निर्यात 180.61 157.89
गैर-पेट्रोलियम आयात 267.43 229.02
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 168.69 146.52
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात 241.24 202.34

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी एवं मोती, कीमती एवं अर्द्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

चित्र 6: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

सेवा व्यापार

  • अगस्त 2026* में सेवाओं का अनुमानित निर्यात 38.87 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 31.19 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अगस्त 2026* में सेवाओं का अनुमानित आयात 21.42 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 15.59 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 7: अगस्त 2026 के दौरान सेवा व्यापार

  • अप्रैल–अगस्त 2026-27* के दौरान सेवाओं का अनुमानित निर्यात 183.36 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 162.34 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27* के दौरान सेवाओं का अनुमानित आयात 96.65 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 82.40 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27* के दौरान सेवा व्यापार अधिशेष 86.71 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 79.94 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 8: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान सेवा व्यापार

  • अगस्त 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लौह अयस्क (126.3%), इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं (89.82%), पेट्रोलियम उत्पाद (63.27%), मांस, डेयरी एवं पोल्ट्री उत्पाद (37.08%), हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित कालीन को छोड़कर (29.63%), समुद्री उत्पाद (27.76%), इंजीनियरिंग वस्तुएं (24.86%), प्लास्टिक एवं लिनोलियम (18.92%), कॉफी (17.08%), कार्बनिक एवं अकार्बनिक रसायन (16.38%), सूती धागा/कपड़े/निर्मित वस्तुएं, हथकरघा उत्पाद आदि (13.79%), मानव निर्मित धागा/कपड़े/निर्मित वस्तुएं आदि (9.92%), अनाज से बने उत्पाद एवं विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (7.39%), कालीन (5.38%), चावल (4.12%), औषधियां एवं फार्मास्युटिकल्स (3.84%), काजू (3.59%) तथा रत्न एवं आभूषण (0.69%) के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • अगस्त 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सोना (-57.75%), लुगदी एवं रद्दी कागज (-13.83%), लोहा एवं इस्पात (-11.69%), अखबारी कागज (-10.85%), वस्त्र धागा, कपड़ा एवं निर्मित वस्तुएं (-8.12%), औषधीय एवं फार्मास्युटिकल उत्पाद (-7.9%), लकड़ी एवं लकड़ी से बने उत्पाद (-3.17%), चमड़ा एवं चमड़े से बने उत्पाद (-1.33%) तथा कार्बनिक एवं अकार्बनिक रसायन (-0.51%) के आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27* के दौरान सेवा निर्यात में अप्रैल–अगस्त 2025-26 की तुलना में 12.95% की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • अगस्त 2026 में अगस्त 2025 की तुलना में मूल्य में परिवर्तन के आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य हैं: अमेरिका (21.83%), सिंगापुर (160.96%), स्पेन (196.47%), चीन पी आरपी (52.35%) और तंजानिया गणराज्य (214.52%)।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 में अप्रैल–अगस्त 2025-26 की तुलना में मूल्य में परिवर्तन के आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य हैं: सिंगापुर (96.56%), चीन पी आरपी (38.71%), अमेरिका (6.17%), तंजानिया गणराज्य (129%) और मलेशिया (75.4%)।
  • अगस्त 2026 में अगस्त 2025 की तुलना में वृद्धि दर्शाने वाले मूल्य परिवर्तन के आधार पर शीर्ष 5 आयात स्रोत हैं: अमेरिका (65.78%), रूस (43.82%), चीन पी आरपी (17.07%), ओमान (157.45%) और ताइवान (108.31%)।
  • अप्रैल–अगस्त 2026-27 में अप्रैल–अगस्त 2025-26 की तुलना में वृद्धि दर्शाने वाले मूल्य परिवर्तन के आधार पर शीर्ष 5 आयात स्रोत हैं: रूस (56.69%), चीन पी आरपी (27.01%), अमेरिका (29.6%), ओमान (190.63%) और ब्राज़ील (159.83%)।

त्वरित अनुमान के लिए लिंक

अगस्त 2026 के त्वरित अनुमान पर आधारित निर्यात की एक्जिम सारांश तालिका

अगस्त 2026 के त्वरित अनुमान पर आधारित आयात की एक्जिम सारांश तालिका

अगस्त 2026 के त्वरित अनुमान पर आधारित देशवार निर्यात की एक्जिम सारांश तालिका

अगस्त 2026 के त्वरित अनुमान पर आधारित देशवार आयात की एक्जिम सारांश तालिका

#भारत का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात अगस्त 2026 में 82.68 अरब डॉलर पहुंचा#इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और इंजीनियरिंग सामान निर्यात में अगस्त 2026 में भारी उछाल#भारत का रूस और चीन से वस्तु आयात अगस्त 2026 व्यापार आंकड़े#भारत का अमेरिका चीन सिंगापुर और तंजानिया को वस्तु निर्यात वृद्धि रिपोर्ट#अप्रैल अगस्त 2026 वित्तीय वर्ष के दौरान भारत का कुल व्यापार घाटा रिपोर्ट#वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली व्यापार आंकड़े जारी#भारतीय रिजर्व बैंक और वाणिज्य मंत्रालय द्वारा अगस्त 2026 सेवा व्यापार अनुमान#गैर पेट्रोलियम और गैर रत्न आभूषण निर्यात में 2026 में सकारात्मक बढ़ोतरी#जनता आवाज़ न्यूज रिसोर्स नई दिल्ली आर्थिक व्यापार बुलेटिन 16 सितंबर 2026#प्रॉपर्टी टैक्स#टैक्स सेल#फाइनेंस#रोनॉक
Share:

Comments

Leave a comment